प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल सम्बोधित किया
वाराणसी, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को वाराणसी (Varanasi) सहित पूरे देश में उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस पर जिले में रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय सहित जिले और महानगर के कार्यालयों में ध्वजारोहण (flag hoisting) किया गया। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई।
महानगर की ओर से सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में प्रातः 09 ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी सिगरा गुलाब बाग कार्यालय से उठकर भारत माता मंदिर गई। प्रभातफेरी और शोभायात्रा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का वर्चुअल सम्बोधन सुना।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गुलाबबाग कार्यालय, रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय सहित महानगर के 13 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से देखा। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने से लेकर पार्टी के शुरूआत संघर्षो को भी कार्यकर्ताओं को बताया गया। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव (Mahesh Chandra Srivastava) के साथ वरिष्ठ नेताओं ने सुना। पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने घरों पर भी भाजपा के झंडे को फहराया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्र्यापण कर सम्मान किया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 06 , 2022, 01:16 AM