रायगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़खानी (flirting) का मामला दर्ज होने के बाद राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा आंदोलन की तैयारी में हैं। मंगलवार को देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें जिला भाजपा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन (Protest) कर कोतवाली थाना का घेराव एवं विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बताया जाता है कि भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। जिससे पुलिस प्रशासन को लेकर भाजपा में काफी नाराजगी है। भाजपा का आरोप है कि जिलाध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया था।इस तरह पुलिस ने बिना जांच के ही अपराध दर्ज कर लिया।
भाजपा जिला महामंत्री अरूणधर दीवान का कहना है कि इसी मामले को लेकर जिला भाजपा कार्यालय (BJP Office) में मंगलवार को बैठक हुई है। बैठक में पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर कोतवाली का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी (officer) और कार्यकर्ता कल बुधवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 06 , 2022, 11:05 AM