निरंतर सेवाभाव से राष्ट्र कल्याण की ओर अग्रसर है भाजपा : अमित शाह

Wed, Apr 06 , 2022, 10:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि. स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 42 वर्षों की यह यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र उत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है।
गृह मंत्री शाह ने ट्वीट कर कहा, "सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)  के नेतृत्व और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्र कल्याण की ओर अग्रसर है।"
उन्होंने कहा, "भाजपा की यह 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र उत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है। 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।"
उन्होंने कहा, "2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष थी। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा सरकार (BJP government) ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा (health insurance) देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups