दिल्ली नगर निगमों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है आप पार्टी की सरकार:शाह

Tue, Apr 05 , 2022, 05:18 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 05 अप्रैल ( वार्ता ) गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार काे राज्यसभा में कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार दिल्ली नगर निगमों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है जिसके कारण शहर को लगातार हड़तालों का सामना कर पड़ रहा है।
श्री शाह ने सदन में ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022’ चर्चा के लिए पेश करते हुए कहा कि एक ही में अलग अलग स्थानीय निकाय होने के कारण दिल्ली में नागरिक सुविधाओं की हालत खराब हो गयी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौजूदा समय में पांच स्थानीय निकाय कार्य कर रहे हैं। दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलाेमीटर का है जिसमें तकरीबन 1400 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का शासन है। शेष हिस्से पर नयी दिल्ली नगरपालिक परिषद और दिल्ली छावनी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप पार्टी की सरकार ने स्थानीय शासन निकायों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जिसके कारण कम से कम दो निकायों के वित्तीय हालत चरमरा गयी है। दिल्ली नगर निकायों में लगभग 1.20 लाख कर्मचारी काम करते हैं लेकिन ये अलग अलग नीतियों के तहत काम करते हैं। इससे आपसी तालमेल गडमडा गया है।
गृृहमंत्री ने कहा कि देश में कई स्थानों पर विरोधी विचारधारा की सरकारें होती है लेकिन उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार दिये जाते हैं। लेकिन दिल्ली में आप पार्टी स्थानीय निकायों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थानीय निकाय वर्ष 1883 में पंजाब के अधीन बनाया गया। इसके वर्ष 1957 में दिल्ली नगर निगम कानून बना और वर्ष 2012 में इसका तीन हिस्सों में विभाजन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के विभाजन का कोई आधार नहीं था इसलिए यह भली भांति से काम नहीं कर पाया। पिछले 10 सालों में दिल्ली में 250 से ज्यादा हड़ताल हुई हैं जबकि इससे पहले की इसी अवधि में महज दो बार हड़ताल की स्थिति आयी थी ।
श्री शाह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के विभाजन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। वित्तीय आधार पर यह पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। कर्मचारियों में असंतोष हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और देश विदेश पर इसका प्रभाव पड़ता है। राष्ट्रपति, उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और आवास तथा संसद यहीं है। इसलिए दिल्ली में नागरिक सुविधाओं का सुचारु रुप से चलना आवश्यक है। सरकार इसके सुचारु संचालन के लिए ही यह विधेयक लेकर आयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups