Jewelery Shop Loot : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में शाम ढलते ही जेवर दुकान को बनाया निशाना, चांदी और नकद ले कर फरार!

Tue, Apr 07 , 2026, 09:30 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक जेवर दुकान में अपराधियों ने मंगलवार को शाम ढलते ही दुकानदार को कब्जे में लेकर चांदी और नकद ले कर फरार (Fled with Silver and Cash) हो गए। बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रति ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक बाइक सवार अपराधी जेवर दुकान के अंदर पहुंचे और दुकानदार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार में उस समय सोना उपलब्ध नहीं था इसलिए जेवर दुकान (Criminals Target Jewelry Store) से अपराधियों को सिर्फ 1 किलो चांदी और 20 हजार कैश ही हाथ लगे। भागते समय अपराधी दुकानदार का मोबाइल भी अपने साथ लूट कर लेते चले गए।


सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सिटी एसपी ने बताया कि अपराधी दुकान से चांदी और 20 हजार कैश लेकर फरार हुए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों के बारे में सुराग हासिल कर रही है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा, सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups