आस्था के साथ छल करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 30 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Tue, Apr 07 , 2026, 03:33 PM

Source : Uni India

Operation Prahar : उत्तराखंड के हरिद्वार में लोगों की आस्था के साथ छल करने वालों (exploiting public faith) के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 30 ढोंगी बाबाओं (fraudulent 'Babas) को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी साधु-संतों का वेश धारण कर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को झांसे में लेकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक चली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, ये तथाकथित बाबा धार्मिक आस्था का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करते थे और उनसे पैसे ऐंठने के साथ-साथ मानसिक शोषण तक करते थे। 

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात साधु-संत या बाबा के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: अलवर में सहायक वनपाल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, इस्पात संयंत्र के पावर प्लांट में टरबाइन में लगी आग पढ़ें देश-प्रदेश की खबरें 
नागरिक ठिकानों पर हमला युद्ध अपराध, ब्रिटेन ने ईरान पर हमले के लिए अपने मिलिट्री बेस के उपयोग की नहीं दी परमिशन
 आस्था के साथ छल करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 30 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
 वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे!  कूच बिहार,उत्तर दिनाजपुर, मालदा सहित इन जिलों के नाम शामिल ; चुनाव आयोग के डेटा से मिली जानकारी 
मुंबई, नागपुर समेत महाराष्ट्र के लोगों के लिए LPG से जुड़ी ज़रूरी खबर! अगर आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया, तो 30 जून के बाद...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups