Rahul Allegations: मणिपुर हिंसा पर राहुल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला!

Tue, Apr 07 , 2026, 07:11 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मणिपुर में हुए हिंसक घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर हमला (Attack on the Central Government) बोला है। गांधी ने कहा, "बीएसएफ जवान के घर में सोते हुए दो मासूम बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है। मणिपुर में पिछले तीन साल से जारी हिंसा की आग में आज भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं और शांति के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे।" उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनहीन बनी हुई है और मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश का भविष्य हैं।

 


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार कब जागेगी और कब तक मणिपुर के लोग अपने ही लोगों की लाशें गिनते रहेंगे। उन्होंने दोहराया कि शांति ही इस संकट का एकमात्र समाधान है, जिसके लिए सभी समुदायों को साथ लाकर संवेदनशीलता के साथ प्रयास करने होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मणिपुर केवल एक राज्य नहीं, बल्कि देश की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि केवल बयान या औपचारिक दौरे पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि हालात को काबू में लाने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाना जरूरी है।


 गौरतलब है कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार सुबह एक घर पर हुए संदिग्ध रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत पर मणिपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। सरकार ने एहतिहाती कदम उठाते हुए मंगलवार को पांच जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को रोकने का आदेश दे दिया हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups