US Threatens Iran with War: सात अप्रैल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला तो बिजली, पुलों जैसे बुनियादी ढांचे पर होगा हमला, ट्रम्प की ईरान को धमकी!

Sun, Apr 05 , 2026, 08:58 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने रविवार को ईरान को सात अप्रैल तक का समय देकर कहा है कि अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला तो वह अब ईरान के बिजली घरों और पुलों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनायेगा। ट्रम्प ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर सात अप्रैल 'मंगलवार' को 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' घोषित कर दिया है। ट्रम्प ने ईरान को झुकाने के लिए अब शायद वहां के आम जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर निशाना साधने के लिए खुद को तैयार कर लिया है। उन्होंने पोस्ट किया है, "ईरान में मंगलवार 'पावर प्लांट डे' (Power Plant Day) और 'ब्रिज डे'(Bridge Day) होगा, सब कुछ एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! इसके आगे उन्होंने अपशब्द कहते हुए लिखा, …स्ट्रेट को खोल दो, तुम पागल बेवकूफों, वरना तुम नर्क में रहोगे - बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो।"

इस पूरी धमकी के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य है, जिसे ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 'स्ट्रेट' कहकर संबोधित किया है। यह समुद्री रास्ता वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से गुजरता है। फरवरी 2026 में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इस रास्ते पर कड़ा नियंत्रण कर लिया है। इससे दुनिया भर में तेल की आपूर्ति बाधित हुई है और कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। ट्रंप का "इसे खोल दो" कहना इसी वैश्विक संकट को खत्म करने की अंतिम चेतावनी है।


इससे पहले हालांकि श्री ट्रंप धमकी देकर हर बार समय-सीमा बढ़ाते रहे हैं और उसके बाद फिर धमकी देते हैं। सबसे पहले 21 मार्च को श्री ट्रंप ने ईरान को केवल 48 घंटे का समय दिया था। इसके बाद जब 26 मार्च को इस समय-सीमा को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि ईरान शांति वार्ता के लिए उत्सुक है और इस दिशा में मध्यस्थों के जरिये हो रही बातचीत सकारात्मक रही है और ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमले को छह अप्रैल तक टाल दिया था। अब पांच अप्रैल की इस ताजा पोस्ट के जरिये श्री ट्रंप ने फिर ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की धमकी दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे!  कूच बिहार,उत्तर दिनाजपुर, मालदा सहित इन जिलों के नाम शामिल ; चुनाव आयोग के डेटा से मिली जानकारी 
मुंबई, नागपुर समेत महाराष्ट्र के लोगों के लिए LPG से जुड़ी ज़रूरी खबर! अगर आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया, तो 30 जून के बाद...
Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर आज खत्म होगा, 9 अप्रैल को होगी वोटिंग
Collecting Tolls from the Strait of Hormuz: हम टोल क्यों न वसूलें?, होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों से टोल वसूल सकता है अमेरिका? ट्रम्प की नई धमकी
 दिवालिया पाकिस्तान को ऊर्जा संकट का झटका! PoK से इस्लामाबाद तक, सभी क्षेत्रों में बाज़ारों को रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups