Cancer Cases Surging Rapidly :बदलती जीवनशैली, बढते प्रदूषण के कारण ओरल, थायरॉइड और लाइफस्टाइल से जुडे कैंसर सभी उम्र के लोगों में बढ रहा हैं

Tue, Apr 07 , 2026, 12:39 PM

Source : Uni India

मुंबई : भारत में हर उम्र के लोगों में कैंसर के मामले तेजी (Cancer Cases Surging Rapidly) से बढ़ रहे हैं। बदलती जीवनशैली, बढता प्रदूषण यह इसका कारण हैं। इसलिए समय पर जाचं और इलाज होना काफी जरूरी हैं। जितनी ज्यादा जागरूकता होगी, लोग उतनी जल्दी डॉक्टर के पास जाएंगे और अच्छी जांच सुविधाओं से बीमारी का जल्दी पता चल सकेगा। बच्चों में ब्लड कैंसर (leukemia) के मामले बढ़े हैं, हालांकि हाल में इसमें थोड़ी कमी भी देखी गई है। युवाओं में मुंह का कैंसर (ओरल), थायरॉयड, स्तन (ब्रेस्ट) और बड़ी आंत (colorectal) के कैंसर बढ़ रहे हैं। गलत खान-पान, तंबाकू और शराब का सेवन और बढ़ता मोटापा इसके मुख्य कारण है। इसके अलावा, बुजुर्गों में बड़ी आंत, किडनी और पैंक्रियाज (अग्न्याशय) के कैंसर ज्यादा देखे जाते हैं। ६० साल से ज्यादा उम्र के लोगों में कैंसर का खतरा अधिक होता है, खासकर क्योंकि अब लोग पहले से ज्यादा लंबे समय तक जी रहे हैं।

ग्लेनेईगल्स अस्पताल (Gleneagles Hospital) के हेड एंड नेक कैंसर सर्जन डॉ. प्रथमेश पै ने कहां, “भारत में हेड और नेक कैंसर सभी कैंसर का लगभग ३०% हैं, जबकि विदेशों में यह सिर्फ ३% है। हर साल लगभग १०-१२ लाख नए कैंसर के मरीज सामने आते हैं, जिनमें से ७०-८०% मुंह के कैंसर होते हैं। थायरॉयड कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है और पिछले कुछ सालों में यह तीन गुना बढ़ चुका है। मुंह का कैंसर अक्सर जीभ और गाल के अंदर होता है, जो आसानी से दिख सकता है। फिर भी लोग इसे नजरअंदाज करते हैं और यह बीमारी देर से पता चलती है। आमतौर पर लक्षण शुरू होने के ६ महीने बाद मरीज डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। इसलिए मुंह में किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ.पै ने कहा, “भारत में मुंह का कैंसर सबसे बड़ी समस्या है। ज्यादातर मरीज तब आते हैं जब कैंसर काफी बढ़ चुका होता है (स्टेज ३ और ४)। इलाज के बाद पहले साल में ही लगभग ५०% मरीजों की मौत हो जाती है। इसलिए शुरुआत में ही पहचान बहुत जरूरी है।”

हर साल लगभग २००-२५० कैंसर सर्जरी होती हैं, जिनमें से करीब ७०% मुंह के कैंसर की होती हैं। इससे पता चलता है कि यह बीमारी कितनी ज्यादा फैली हुई है। आजकल युवाओं में भी मुंह का कैंसर बढ़ रहा है। इसका कारण तंबाकू, शराब और सुपारी का सेवन है। सुपारी पान, गुटखा और अन्य चीजों में मिलती है और यह बहुत नुकसानदायक होती है। यह भी कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ है। सुपारी का सेवन करने से “ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस” नाम की बीमारी होती है, जिसमें मुंह खुलना कम हो जाता है और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। पहले यह समस्या पुरुषों में ज्यादा थी, लेकिन अब महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है, खासकर जो धूम्रपान और शराब का सेवन करती हैं।

कम उम्र के बच्चों में कैंसर अक्सर परिवार या जेनेटिक कारणों से होता है। लेकिन बड़ी उम्र में यह खराब आदतों जैसे तंबाकू और शराब से जुड़ा होता है। आजकल लड़कियों में भी धूम्रपान और शराब का सेवन बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। खाने-पीने की आदतें भी बहुत असर डालती हैं। जंक फूड और ज्यादा प्रोसेस्ड खाना खाने से मोटापा बढ़ता है, जिससे ब्रेस्ट और बड़ी आंत के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। थायरॉयड कैंसर के मामले इसलिए भी बढ़े हैं क्योंकि अब लोग सीटीस्कैन और अल्ट्रासाउंड ज्यादा करवा रहे हैं। कई बार जांच के दौरान यह कैंसर अचानक पता चल जाता है। यह कैंसर आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसका इलाज सफल रहता है।

डॉ. पै ने आगे कहां, “थायरॉयड कैंसर बाकी कैंसर से अलग होता है। यह धीरे बढ़ता है और इसमें मरीज के ठीक होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। ५५ साल से कम उम्र के मरीजों में ४ सेमी से कम ट्यूमर हैं तो सही इलाज के बाद २० साल तक ९९% मरीज जीवित रहते हैं। ज्यादातर लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं। मुंबई और महाराष्ट्र के कई शहरों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। यह भी कैंसर का एक बड़ा कारण है। प्रदूषण के कारण जो लोग धूम्रपान नहीं करते, वे भी नुकसानदायक हवा में सांस लेते हैं, जो रोज एक सिगरेट पीने जितना हानिकारक हो सकता है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा 15% से ३०% तक बढ़ सकता है। कई लोग सूखी खांसी, गले में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन कई बार सही समय पर बीमारी का पता नहीं चल पाता। अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करानी चाहिए, भले ही आप तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करते हों।

मुंबई और महाराष्ट्र के कई शहरों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। यह भी कैंसर का एक बड़ा कारण है। प्रदूषण के कारण जो लोग धूम्रपान नहीं करते, वे भी नुकसानदायक हवा में सांस लेते हैं, जो रोज एक सिगरेट पीने जितना हानिकारक हो सकता है।लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा 15% से ३०% तक बढ़ सकता है। कई लोग सूखी खांसी, गले में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन कई बार सही समय पर बीमारी का पता नहीं चल पाता। अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करानी चाहिए, भले ही आप तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करते हों। डॉ. पै ने कहां, “बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों में अस्थमा, बार-बार संक्रमण और सांस की समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए समय पर जांच और प्रदूषण को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। जागरूकता, सही समय पर इलाज और बचाव से कैंसर के बढ़ते मामलों को कम किया जा सकता है।”

चेंबूर स्थित झेन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निलेश लोकेश्वर ने कहा कि, भारत में कैंसर का बदलता स्वरूप केवल एक चिकित्सा समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक और जीवनशैली से जुड़ी एक गंभीर चुनौती बन गया है। मौखिक कैंसर, थायरॉयड कैंसर और जीवनशैली से संबंधित कैंसर के मामले युवाओं में बढते दिखाई दे रहे है। तंबाकू, सुपारी, शराब का सेवन, प्रोसेस्ड फूड, मोटापा और बढ़ता वायु प्रदूषण इस वृद्धि के प्रमुख कारण हैं। 

दुर्भाग्यवश, कई मरीज अब भी लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं और तीसरे-चौथे चरण में इलाज के लिए आते हैं, जिससे मृत्युदर बढ़ जाती है। कैंसर से लड़ाई में सबसे प्रभावी हथियार है ‘समय पर निदान और रोकथाम’। मुंह में न भरने वाला घाव, सफेद या लाल धब्बे, निगलने में तकलीफ, या गांठ महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके साथ ही, तंबाकू से परहेज, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और प्रदूषण से बचाव जैसी आदतें अपनाकर कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। सही समय पर निदान होने पर आधुनिक उपचार पद्धतियों की मदद से मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: अलवर में सहायक वनपाल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, इस्पात संयंत्र के पावर प्लांट में टरबाइन में लगी आग पढ़ें देश-प्रदेश की खबरें 
नागरिक ठिकानों पर हमला युद्ध अपराध, ब्रिटेन ने ईरान पर हमले के लिए अपने मिलिट्री बेस के उपयोग की नहीं दी परमिशन
 आस्था के साथ छल करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 30 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
 वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे!  कूच बिहार,उत्तर दिनाजपुर, मालदा सहित इन जिलों के नाम शामिल ; चुनाव आयोग के डेटा से मिली जानकारी 
मुंबई, नागपुर समेत महाराष्ट्र के लोगों के लिए LPG से जुड़ी ज़रूरी खबर! अगर आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया, तो 30 जून के बाद...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups