Voter List Frozen: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज ; न्यायाधिकरण की पहुंच अभी भी अनिश्चित

Tue, Apr 07 , 2026, 10:22 AM

Source : Uni India

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections in West Bengal) के पहले चरण की मतदाता सूची को सोमवार मध्यरात्रि से ‘फ्रीज (frozen)’ कर दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने आज ही कूछ घंटे पहले संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि राज्य विधानसभा चुनाव (state assembly elections) के पहले चरण की मतदाता सूची आज मध्य रात्रि को ‘फ्रीज’ कर दी जायेगी।

 यदि न्यायाधिकरण इस समय सीमा के बाद किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल करने की मंजूरी देता है तो उसे सूची में शामिल किया जायेगा लेकिन वह इस चुनाव में मतदान नहीं कर पायेगा। यद्यपी ऐसे व्यक्ति को अगले चुनाव में मतदान करने की अनुमति होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान लगभग 60 लाख मतदाताओं के नाम विचाराधीन थे। इनमें से न्यायिक अधिकारियों ने लगभग 58 लाख मामलों का निपटारा कर दिया है।

हालांकि श्री अग्रवाल ने हटाए गए नामों की सटीक संख्या नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि निपटाए गए लगभग 45 प्रतिशत मामलों में अंततः मतदाता सूची से नाम हटाए जा सकते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि लगभग 27 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। हालांकि, प्रभावित व्यक्तियों के पास न्यायाधिकरणों के समक्ष अपील करने का विकल्प होगा। इसके बावजूद, आम जनता के लिए न्यायाधिकरण कब पूरी तरह से काम करना शुरू करेंगे, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: अलवर में सहायक वनपाल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, इस्पात संयंत्र के पावर प्लांट में टरबाइन में लगी आग पढ़ें देश-प्रदेश की खबरें 
नागरिक ठिकानों पर हमला युद्ध अपराध, ब्रिटेन ने ईरान पर हमले के लिए अपने मिलिट्री बेस के उपयोग की नहीं दी परमिशन
 आस्था के साथ छल करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 30 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
 वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे!  कूच बिहार,उत्तर दिनाजपुर, मालदा सहित इन जिलों के नाम शामिल ; चुनाव आयोग के डेटा से मिली जानकारी 
मुंबई, नागपुर समेत महाराष्ट्र के लोगों के लिए LPG से जुड़ी ज़रूरी खबर! अगर आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया, तो 30 जून के बाद...

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups