Indecent Behavior Towards a Woman: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के खिलाफ एक महिला से कथित रूप से अशोभनीय व्यवहार (Indecent Behavior Towards a Woman) और अनुचित प्रस्ताव देने का मामला सामने आज आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज (registered a case against the accused) कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डौंडी क्षेत्र स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल (Boys' Higher Secondary School) में पदस्थ शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने रास्ते से गुजर रही एक महिला के साथ आपत्तिजनक बातचीत की और कथित रूप से पैसों का लालच देकर अनुचित संबंध बनाने का प्रस्ताव (Proposal for an Inappropriate Relationship) रखा। घटना से आहत महिला ने तत्काल डौंडी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व में जिला स्तर पर खेल अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुका है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 25 , 2026, 12:54 PM