Bollywood Actress Vidya Balan: तुझसे डांस नहीं हो पायेगा! जब विद्या बालन ने फराह खान के कहे शब्दों को किया फेल, एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद  

Wed, Mar 25 , 2026, 02:31 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Vidya's Dancing Skills : बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Bollywood actress Vidya Balan) की एक्टिंग स्किल्स से तो सभी परिचित हैं लेकिन क्या आप जानते हैं विद्या कमाल की डांसर (phenomenal dancer) भी हैं। उनकी डांसिंग को लेकर एक बार फराह खान ने उन्हें कहा कि डांस तुम्हारे बस की बात नहीं।  इस बात को विद्या ने मंजुलिका (Manjulika) बनकर झूठ कर दिया तब खुद फराह खान (Farah Khan) ने विद्या के डांस की तारीफ की थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन से फराह खान कहा कि डांस आपके बस की बात नहीं है। लेकिन जब विद्या बालन ने मंजुलिका बनकर डांस किया, तो फराह खान हैरान रह गईं। उन्होंने उनकी खूब तारीफ की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई सफल फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब उनकी डांसिंग स्किल्स पर सवाल उठाए गए थे।

इसी सिलसिले में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक दिलचस्प याद शेयर की है। फिल्म भूल भुलैया का गाना 'मेरे ढोलना' विद्या बालन के करियर में एक अहम पड़ाव बन गया। इस गाने में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया था।

एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि एक समय ऐसा था जब लोगों को लगता था कि विद्या बालन डांस नहीं कर सकतीं। लेकिन विद्या ने इसे एक बड़े चैलेंज के तौर पर लिया। उन्होंने इस गाने के लिए 35 से 40 दिनों तक कड़ी प्रैक्टिस की।

इस गाने में उनके साथ डांस करने वाले विनीत राधाकृष्णन देश के सबसे अच्छे क्लासिकल डांसर में से एक हैं। प्रियदर्शन ने कहा कि विद्या ने उनके साथ डांस करते हुए उनकी एनर्जी को पूरी तरह से अपना लिया।

उन्होंने एक घटना भी शेयर की जो खुद विद्या बालन ने प्रियदर्शन को बताई थी। उन्होंने कहा कि फराह खान ने एक बार उनसे कहा था कि वह डांस नहीं कर सकतीं। हालांकि, ‘मेरे ढोलना’ देखने के बाद उन्हीं फराह खान ने उनके काम की तारीफ की थी। यह पल उनके लिए बहुत खास और यादगार था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups