Health Tips  : आपको दिन भर थकान क्यों लगती है? जानें अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें?

Mon, Mar 23 , 2026, 10:16 PM

Source : Uni India

Daytime Sleep: बहुत से लोगों को दिन भर थकान महसूस होती है। कई बार ऐसा होता है कि दिन भर शरीर भारी-भारी सा लगता है, काम करने का मन नहीं करता और छोटी-छोटी चीजें भी मुश्किल लगती हैं। ऐसे में लोग ब्लड टेस्ट, थायरॉइड टेस्ट (Thyroid Test), शुगर टेस्ट और विटामिन B12 और D जैसे टेस्ट करवाते हैं, लेकिन रिपोर्ट नॉर्मल आती है। इसके बावजूद थकान दूर नहीं होती, जो चिंता का कारण हो सकता है। अक्सर लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं या इसे कमज़ोरी समझ लेते हैं, जबकि इसके पीछे कुछ छिपी हुई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। ये प्रॉब्लम धीरे-धीरे शरीर की एनर्जी और मेंटल स्टेट ( Energy and Mental State) पर असर डालती हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह लंबे समय तक परेशानी खड़ी कर सकती हैं। इसलिए, इन संकेतों को समझना और सही कारण का पता लगाना ज़रूरी है।

तो आइए इन 4 छिपी हुई बीमारियों के बारे में जानते हैं। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति को लंबे समय तक लगातार थकान महसूस होती है, जो आराम करने के बाद भी ठीक नहीं होती। इसमें कमज़ोरी, सोने के बाद भी फ्रेश महसूस न होना और ध्यान लगाने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखते हैं।

स्लीप एपनिया में, सोते समय व्यक्ति की सांस बार-बार रुकती है, जिससे नींद पूरी नहीं होती। इससे दिन में नींद आना, सिरदर्द और थकान हो सकती है, भले ही व्यक्ति ने लंबे समय तक सोया हो। शरीर में हार्मोनल असंतुलन, जैसे थायरॉइड या अन्य हार्मोन संबंधी विकार, शरीर की एनर्जी पर असर डालते हैं। इससे थकान, मूड स्विंग और वज़न में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी साइकोलॉजिकल समस्याएं भी शरीर को थका देती हैं। इसमें व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर महसूस करता है, जिससे शरीर में एनर्जी की कमी होती है और लगातार थकान बनी रहती है।

इसे कैसे पहचानें?
दिन में होने वाली थकान को पहचानने के लिए शरीर के संकेतों पर ध्यान देना ज़रूरी है। अगर आपको रोज़ाना पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है, तो यह नॉर्मल नहीं है। ध्यान लगाने में दिक्कत, बार-बार सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और काम में मन न लगना इसके लक्षण हो सकते हैं। अगर ज़्यादा कुछ किए बिना शरीर भारी लगता है और एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो यह भी एक लक्षण है। इसके अलावा, सोते समय खर्राटे लेना, सांस लेने में तकलीफ होना या सुबह उठने के बाद भी फ्रेश महसूस न होना नींद से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

इसे कैसे रोकें?
थकान से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप एक सही रूटीन अपनाएं। हर दिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें और सोने का एक टाइम तय करें। बैलेंस्ड डाइट लें, जिसमें फल, सब्ज़ियां और प्रोटीन शामिल हों, ताकि शरीर को ज़रूरी न्यूट्रिशन मिल सके। रेगुलर एक्सरसाइज़ से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और थकान कम होती है। साथ ही, मेंटल स्ट्रेस कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या पसंदीदा एक्टिविटीज़ अपनाएं। रात को सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और मोबाइल का इस्तेमाल न करें। अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से जांच करवाना और सही इलाज करवाना ज़रूरी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups