High Court Justice: भोजशाला निरीक्षण करने मंगलवार को धार आएंगे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति!

Mon, Mar 23 , 2026, 07:22 PM

Source : Uni India

धार. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला  (Pradesh High Court) 24 मार्च मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर धार पहुंचकर ऐतिहासिक भोजशाला परिसर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन स्थल का मुआयना कर उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी लेंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार न्यायमूर्ति शुक्ला दोपहर लगभग एक बजे धार पहुंचेंगे और सर्किट हाउस से सीधे भोजशाला के लिए रवाना होंगे। निरीक्षण के दौरान पुरातत्व विभाग (Department of Archaeology) और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

सुरक्षा के मद्देनजर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। नौगांव स्थित किले के संग्रहालय पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में भोजशाला से जुड़े मामले में याचिका दायर की गई थी, जिस पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा विस्तृत सर्वे रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई है। हाल ही की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने स्वयं स्थल का निरीक्षण करने का निर्णय लिया था। उल्लेखनीय है कि मामले में सभी पक्षों से सुझाव और आपत्तियां प्राप्त की जा चुकी हैं। अब मूल याचिकाकर्ताओं के तर्क सुने जाएंगे तथा प्रकरण की अगली सुनवाई 2 अप्रैल से प्रारंभ होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups