Congress Pays Tribute: वीर सपूत अमर शहीद भगत की राष्ट्र के प्रति बलिदानों से हमें भी प्रेरणा लेने की आवश्कता है: कांग्रेस!

Mon, Mar 23 , 2026, 07:13 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में अमर शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh), राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस तथा क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. टी. मुचिराय मुण्डा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों (Congress Members) ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने आज कहा कि वीर सपूत अमर शहीद भगत की राष्ट्र के प्रति बलिदानों से हमें भी प्रेरणा लेने की आवश्कता है। शहीद भगत सिंह ने देष को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति दे दी। 23 मार्च 1931 को ब्रिटिष सरकार ने भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया, पर भारतवासियों पर आजादी की जो ज्वाला अंग्रेजों के विरूद्ध भड़कायी थी वह ज्वाला अन्ततः 15 अगस्त 1947 को शांत हुआ। उसी दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित हुआ। भगत सिंह के बलिदानों की हीं देन है जिसके फलस्वरूप आज हम आजाद हैं।

वक्ताओं ने अमर शहीद राष्ट्र नायक भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी तथा उनकी वीरता पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. मुंडा को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए उनके बहुमुखी व्यक्तित्व तथा उनके जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें छोटानागपुर का गांधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड क्षेत्र के हित में चहुमूखी विकास कार्य एवं संगठन में प्रभुत्व की लड़ाई में इनका असाधारण योगदान रहा। इनके विशाल व्यक्तित्व के कारण श्रद्धा के साथ झारखंड के लोग इन्हें देखते थे। उन्होंने अपना सफल नेतृत्व सभी वर्गों को प्रदान किया तथा संगठन को मजबूत करने में जीवन पर्यन्त कार्य किये।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. टी. मुचिराय मुण्डा की कार्यशैली से कांग्रेस पार्टी उनके कार्यकाल में हमेशा लाभान्वित रही है। वह अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश की जनता के हित में कार्य करते रहे तथा अपने मंत्रित्व काल में सक्रियता के बावजूद सामाजिक उत्थान के लिए संघर्षशील रहे। स्व. मुचिराय मुण्डा का व्यक्तित्व अत्यंत ही सादगीपूर्ण एवं उनके विचार में समानता का समावेश था। हम कांग्रेसजनों के सदा प्रेरणा स्रोत रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, राजन वर्मा, सुरेन राम,जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, राजेश चन्द्र राजू, टिंकू वर्मा, फिरोज रिजवी, नरेन्द्र लाल गोपी, सतीश महतो, प्रभात कुमार, रामप्रकाश महतो, रामानंद केशरी सहित आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups