Gas Black Marketing: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त सरकार, 293 सिलेंडर जब्त, 12 गिरफ्तार!

Wed, Mar 18 , 2026, 07:17 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ के तहत चलाए गए व्यापक अभियान में 293 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। राज्य में गैस सिलेंडर (gas cylinders) की किल्लत दिखाकर कई स्थानों पर कुछ जमाखोर इसका फायदा उठाने की फिराक में लगे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस विभाग के स्तर से सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाकर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। हाल में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार (Vinay Kumar) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों को जांच के समुचित आदेश दिए थे।

 इसके बाद सभी जिलों में इसे लेकर जांच, छापेमारी और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी इस मामले की सतत मॉनीटरिंग चल रही है। बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ के तहत चलाए गए व्यापक अभियान में 10 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 293 एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinders) जब्त किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी में शामिल 12 व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups