Indore Tragedy Linked to EV Charging Point : मध्यप्रदेश के इंदौर में आज तड़के हुए एक भीषण हादसे (horrific tragedy) में लगभग आधा दर्जन लोगों की मृत्यु के मामले में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Urban Development Minister Kailash Vijayvargiya) ने अधिकारियों से घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाने को कहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि ये भीषण आग ईवी चार्जिंग प्वाइंट (Fire Caused by EV Charging Point) के कारण लगी है।
ऐसे समय में जब देश में बहुत से लोग वाहन के लिए ईवी की ओर जा रहे हैं, तब अगर ये हादसा ईवी चार्जिंग प्वाइंट के कारण हुआ है, तो ये अलार्मिंग है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से घटना की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' बनाया जा सके। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ क्या पर्याप्त सुरक्षा मानक और गाइडलाइंस लागू हैं? क्या आम नागरिकों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है? इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए और ईवी चार्जिंग से जुड़े सख्त सुरक्षा मानक लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े सुरक्षा मानक सुनिश्चित किए जाएं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 18 , 2026, 12:49 PM