नयी दिल्ली: भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित वैधानिक संस्था, भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) बुधवार को (18 मार्च) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'राइज़ इंडिया लीडरशिप सम्मेलन '(Rise India Leadership Summit) का आयोजन करेगा। इस आयोजन की घोषणा मंगलवार को आईसीएमएआई मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की गयी।
जानकारी के मुताबिक सम्मेलन का का विषय "वैश्विक क्षमता केंद्रों के लिए रणनीतिक नेतृत्व – मूल्य सृजन और क्षमता संवर्धन के वास्तुकार के रूप में सीएमए" रखा गया है। इस दौरान बदलते व्यावसायिक माहौल में रणनीतिक नेतृत्व की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी।
इस सम्मेलन में संगठनात्मक परिवर्तन को गति देने, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने और सतत मूल्य सृजन के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
साथ ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और आधुनिक उद्योगों को सशक्त बनाने में लागत एवं प्रबंध लेखाकारों (सीएमए) की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश और विदेश के प्रतिष्ठित सीईओ, सीएफओ, कॉर्पोरेट लीडर्स, एचआर विशेषज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
यह मंच विचारों के आदान-प्रदान, सहयोग और रणनीतिक दृष्टिकोण को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। इस आयोजन का नेतृत्व आईसीएमएआई के अध्यक्ष टीसीए श्रीनिवास प्रसाद, उपाध्यक्ष नीरज धनंजय जोशी और करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट समिति के अध्यक्ष विनयारंजन पी. सहित संस्थान के अन्य परिषद सदस्यों के नेतृत्व में किया जा रहा है।
सम्मेलन माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एक्सेंचर, एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भेल, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएसआईसी), आरईसी लिमिटेड, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, केआरआईबीएचसीओ ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा टीपीएम कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी अग्रणी संस्थाओं के विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 18 , 2026, 08:11 AM