Controversy Over Monalisa-Farman Marriage: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा और फरमान खान के विवाह को लेकर गंभीर कानूनी और सामाजिक आपत्तियां उठाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विवाह हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 (Hindu Marriage Act, 1955) का उल्लंघन है तथा इसमें हिंदू रीति-रिवाजों (Hindu customs and rituals) का दुरुपयोग किया गया है। सोमवार शाम खरगोन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुश्री खान ने कहा कि यदि फरमान खान स्वयं को मुस्लिम मानते हैं, तो हिंदू परंपराओं के अनुसार मंदिर में विवाह करना कानून और धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है।
उन्होंने इसे "संगठित प्रयास" बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मांग की कि अंतरधार्मिक विवाहों से जुड़े विवादित मामलों के लिए बीएनएस 69 काफी नहीं है, इसके लिये स्पष्ट और कठोर कानूनी प्रावधान बनाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान कानूनी ढांचे में कुछ प्रावधान पर्याप्त नहीं हैं, जिनकी समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने कुछ संगठनों की संभावित भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए सुरक्षा एजेंसियों से पूरे मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया।
साथ ही यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की साजिश या अवैध गतिविधि के संकेत मिलते हैं, तो संबंधित एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मोनालिसा के परिवार की स्थिति का उल्लेख करते हुए खान ने कहा कि इस घटना से परिजनों खास तौर पर मां पर मानसिक प्रभाव पड़ा है और प्रशासन को उनकी सुरक्षा तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने केरल राज्य सरकार से अपील की कि मोनालिसा की उसकी मां से चर्चा करवा कर स्थिति स्पष्ट की जाए।
उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है और फर्जी जानकारी के आधार पर दस्तावेज तैयार कर मैरिज सर्टिफिकेट के लिए उपयोग किया गया। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि आनन- फानन में तैयार कराए गए पासपोर्ट से मोनालिसा को सीरिया भेजा जा सकता है। सुश्री खान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी प्रकार के वैध विवाह या व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विरोध करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सभी प्रक्रियाएं कानून के दायरे में रहकर संपन्न हों। उन्होंने कहा कि यदि विवाह वैध है, तो इसे पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। पत्रकार वार्ता में उनके साथ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 17 , 2026, 03:08 PM