मार्निंग वॉक पर निकले गोरखपुर के पूर्व पार्षद राजकुमार की दिनदहाड़े हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात

Tue, Mar 17 , 2026, 04:00 PM

Source : Uni India

Murder of Former Councilor in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र (Chiluatala police station area) में मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान (former Councilor Rajkumar Chauhan) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बरगदवा गांव में आज सुबह पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान मार्निंग वॉक पर निकले थे कि पहले से घात लगाये कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

उन्हे घायलावस्था में बाबा राघवदास मेडिकल कालेज लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।।पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनके सिर में गोली मारी गई इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे मगर बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए। यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups