JK Bose Tournament Title: रिषभ की एक और शानदार पारी, उत्तर क्षेत्र बना जेके बोस ट्रॉफी चैम्पियन

Mon, Mar 16 , 2026, 04:26 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: रिषभ सिंह (Rishabh Singh) (नाबाद 87) की एक और शानदार पारी की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को सोमवार को रोशनारा क्लब मैदान (Roshanara Club ground) में 10 विकेट से रौंद कर जेके बोस टूर्नामेंट का खिताब (JK Bose Tournament title) जीत लिया। पूर्व क्षेत्र को छह विकेट पर 135 रन पर रोकने के बाद, उत्तर क्षेत्र ने 9.5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 136 रन बनाकर एकतरफा अंदाज में शानदार जीत हासिल की । 

पिछले दो मैचों शतक लगाने वाले रिषभ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक ओर बेहतरीन पारी खेली। रिषभ ने 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाये। उनके साथी आकाश रावल ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाये। रिषभ ने बेहतरीन छक्का लगाकर जैसे ही मैच समाप्त किया, उत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और खिताब जीतने पर रिषभ को कंधों पर उठा लिया।

इससे पहले पूर्व क्षेत्र की टीम उत्तर क्षेत्र की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने छह विकेट पर 135 रन ही बना सकी। कप्तान अभिषेक ने नाबाद 39 और प्रनब शिल ने नाबाद 47 रन बनाकर पूर्व क्षेत्र को 135 रन तक पहुंचाया। उत्तर क्षेत्र की तरफ से रुपेश और राकेश ने दो-दो विकेट लिए जबकि अमित और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। दिन के एक अन्य मैच में दक्षिण क्षेत्र की टीम 18.5 ओवर में 97 रन पर सिमट गयी जबकि पश्चिम क्षेत्र ने 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 98 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups