तिरुवनंतपुरम: कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आयी मोनालिसा भोसले अपने प्रेमी फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अपने रिश्ते को लेकर परिवार के कड़े विरोध के मद्देनजर पुलिस से मदद मांगी है। इंदौर निवासी मोनालिसा मलयालम फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में तिरुवनंतपुरम आयी थीं, तभी यह मामला सामने आया।
उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि उनके परिवार के सदस्य फरमान खान के साथ उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनालिसा ने बताया कि फरमान से उनकी मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। उनकी दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गयी। इस रिश्ते के कारण हालांकि उनके परिवार में गहरा आक्रोश पैदा हो गया।
उनके बयान सुनने के बाद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि मोनालिसा और फरमान दोनों वयस्क हैं। वे केवल सहायता और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने आये थे। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह जोड़ा पुलिस स्टेशन से चला गया। महाकुंभ मेले के दौरान खींची गयी तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी, जहां उन्हें माला बेचते देखा गया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 12 , 2026, 07:58 AM