उचाना में 25 को होगा जन सरोकार कार्यक्रम, सांसद पुत्र ने दिया कार्यकर्ताओं को न्यौता
पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा एवं सांसद बृजेन्द्र सिंह होंगे कार्यक्रम के संयोजक व सह संयोजक
हिसार, 13 मार्च (हि.स.)। भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बिरेन्द्र सिंह डूमरखा 25 मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री दुुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala) के क्षेत्र उचाना में जन सरोकार का आयोजन अपनी जनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। रविवार को इस कार्यक्रम के लिए बिरेन्द्र सिंह के पुत्र एवं सांसद बृजेन्द्र सिंह ने हिसार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनसे अधिक सेे अधिक संख्या में उचाना पहुंचने का आह्वान किया। हिसार के गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें उचाना में होने वाले जन सरोकार कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने दावा किया कि जन सरोकार कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा, दिल्ली राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न प्रदेशों के बड़े नेता (Leader) शिरकत करेंगे। जन सरोकार कार्यक्रम का संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा तथा सह संयोजक हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह को बनाया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जन सरोकार कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अशोक सिवाच, बिरेंद्र श्योराण, घनश्याम शर्मा, प्रदीप किशनगढ़, बबलू खरड़, सूरजमल पहलवान, दीपा तंवर, संदीप गढ़वा, मनीष एलाबादी, विकास, सुंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 13 , 2022, 12:24 PM