A young man: रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या। पुलिस जांच में जुटी

Mon, Mar 09 , 2026, 08:37 PM

Source : Uni India

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहरनुमा इमारत में आज़ सुबह एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान सोनू कश्यप (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी की बोतलें बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलने पर संबंधित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव रेलवे स्टेशन परिसर में लाइन पार साइड, केजीके कॉलेज पुल (KGK College bridge) के समीप वरिष्ठ खंड अभियंता (Railway Track) दफ्तर के सामने एक जर्जर खंडहर में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे, जिससे परिजनों द्वारा अज्ञात द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौका मुआयना किया गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र की राम तलैया चौकी के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups