रियाद। सऊदी अरब ने सोमवार को ईरान के हाल के हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि वह अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और अपने नागरिकों तथा निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने और आगे के हमले को रोकने का पूरा अधिकार रखता है। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल की ओर से हमले किये जाने के बाद ईरान ने सऊदी अरब, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य देश और कई अरब, इस्लामिक और दोस्त देशों को निशाना बनाया है।
सऊदी अरब ने कहा कि इसे किसी भी हालत में मंज़ूर नहीं किया जा सकता है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान कहा कि सऊदी अरब अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और अपने नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा की रक्षा करने और आगे के हमले को रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार रखता है। मंत्रालय ने कहा कि ये हमले, जिनमें नागरिक बुनियादी ढांचा, हवाई अड्डे और तेल के ठिकानों को निशाना बनाया गया, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून और चार्टर का खुला उल्लंघन हैं। ईरान के राष्ट्रपति की हाल की बातों पर जिसमें ये दावा किया गया था कि पड़ोसी देशों पर हमला करने की उनकी कोई योजना नहीं है, सऊदी अरब ने कहा कि ये घोषणाएँ हकीकत में तब्दील नहीं हुई हुई हैं।
सऊदी अरब ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति के बयान के बावजूद हमले जारी रहे, जिसमें सऊदी सैन्य गतिविधियों के बारे में बेबुनियाद दावों का ज़िक्र किया गया। सऊदी अरब ने साफ़ किया कि उसके लड़ाकू विमान (fighter jets) और ईंधन भरने वाले विमान सिर्फ़ सऊदी अरब और जीसीसी के देशों के हवाई अड्डों को ईरानी मिसाइलों (Iranian missiles) और ड्रोन से निगरानी करने और बचाने के लिए उड़ान भर रहे थे। सऊदी अरब ने कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ सकता है। उसने चेतावनी दी है कि ईरान की कार्रवाई क्षेत्रीय तनाव को रोकने का प्रयास नहीं है और इससे ईरान को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 09 , 2026, 07:47 PM