नयी दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आगामी असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन (State Congress Committee) को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए सचिवों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस संबंध में सोमवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। पार्टी महासचिव केसी वेगुगोपाल (KC Venugopal) द्वारा जारी बयान के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह नियुक्तियां मौजूदा सचिवों के अतिरिक्त की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जिन नेताओं को सचिव बनाया गया है उनमें पालाश पवन सैकिया, दीपांकर बोरा और जॉनसन संगमा शामिल हैं। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी खोई हुई ज़मीन को तलाशने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में लगातार नियुक्तियाँ और पार्टी की तरफ़ से असम में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 09 , 2026, 12:27 PM