मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (stock markets) में बीते सप्ताह रही बड़ी गिरावट (Decline) के बाद आने वाले सप्ताह में एक बार फिर पश्चिम एशिया संकट का दबाव हावी रह सकता है।
अमेरिका और इजरायल (America and Israel) की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में गत 28 मार्च को ईरान पर किये गये हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में स्थिति काफी बिगड़ गयी है। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत आसमान छू रही है, वैश्विक व्यापार की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है और अनिश्चितता अपने चरम पर है। यदि सैन्य टकराव कम होने की खबर नहीं आती है तो बाजार और गिर सकता है।
पिछले सप्ताह 03 मार्च को होली के अवकाश के कारण शेयर बाजारों में चार दिन ही कारोबार हुआ। गुरुवार को छोड़कर अन्य तीन दिन बाजार में बिकवाली हावी रही।
पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 2,368.29 अंक (2.91 प्रतिशत) टूटकर सप्ताहांत पर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ। यह 17 अप्रैल 2025 के बाद का इसका निचला स्तर है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 728.20 अंक यानी 2.89 फीसदी गिरकर 24,450.45 अंक पर आ गया जो 29 अगस्त 2025 के बाद का निचला स्तर है।
मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.77 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.54 प्रतिशत गिर गया।
बैंकिंग सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा। ज्यादा दबाव वाले अन्य सेक्टर रियलटी, वित्त, मीडिया, ऑटो और तेल एवं गैस शामिल हैं।
सेंसेक्स की कंपनियों में निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे अधिक 8.68 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में रहा। एलएंडटी का शेयर 7.75 प्रतिशत, टाटा स्टील का 6.52, बजाज फिनसर्व का 6.20, इटरनल का 5.80 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 5.47 प्रतिशत टूट गया।
एक्सिस बैंक में 4.91 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक में 4.86, मारुति सुजुकी में 4.84, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 4.80, आईसीआईसीआई बैंक में 4.76, बजाज फाइनेंस में 4.67, ट्रेंट में 4.55 और एशियन पेंट्स में 4.06 प्रतिशत की गिरावट रही।
सप्ताह के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3.70 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 3.41, टीसीएस का 2.99, अडानी पोर्ट्स का 2.90, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.40 और टाइटन का 2.03 प्रतिशत फिसल गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 1.95 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.86, आईटीसी का 1.23, भारती एयरटेल का 0.44 और एनटीपीसी का 0.37 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। बीईएल में सबसे अधिक 5.38 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। सनफार्मा में 3.50 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.78, इंफोसिस में 0.64 और पावरग्रिड में 0.15 प्रतिशत की बढ़त रही।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 08 , 2026, 11:49 AM