मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) (Foreign Portfolio Investors (FPIs) ने मार्च के पहले सप्ताह में चार दिन में भारतीय पूंजी बाजार (Indian Capital Market) में 21,013 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।
शुद्ध निवेश लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर होता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई (FPI) ने इक्विटी में 21,000 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 463 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। म्यूचुअल फंड (Mutual funds) से भी उन्होंने 345 करोड़ रुपये निकाले।
दूसरी तरफ, एफपीआई ने डेट में अपना निवेश 794 करोड़ रुपये बढ़ाया। पश्चिम एशिया में गत 28 फरवरी से जारी संकट के कारण निवेशकों ने पूंजी बाजार से पैसे निकाले।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 08 , 2026, 11:35 AM