Seven new medical: पंजाब में खुलेंगे सात नये मेडिकल कॉलेज: डॉ बलबीर

Thu, Mar 05 , 2026, 07:49 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Balbir Singh) ने गुरुवार को राज्य में सात नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की ऐतिहासिक घोषणा की। डॉ सिंह ने पंजाब भवन (Punjab Bhawan) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि होशियारपुर में शहीद उधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट (Shaheed Udham Singh State Institute) ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण कार्य 20 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण पर 274.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका निर्माण 24 महीने (मार्च 2028 तक) में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इसमें 300 बिस्तरों वाला अस्पताल और सालाना 100 एमबीबीएस सीटों वाला मेडिकल कॉलेज होगा।

उन्होंने बताया कि मान सरकार ने पिछले अनुमानों की समीक्षा कर प्रोजेक्ट की लागत को 550 करोड़ रुपये से घटाकर 274 करोड़ रुपये कर दिया है, जिससे जनता के 250 करोड़ रुपये बचाये गये हैं। सरकार ने सरकारी, निजी और पीपीपी मॉडल के तहत सात कॉलेजों की योजना बनायी है। इनमें सरकारी क्षेत्र के होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेज हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी, निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संगरूर और एस.बी.एस. नगर में पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज बनाये जाएंगे, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। लहरागागा (जैन अल्पसंख्यक कॉलेज) और मलेरकोटला (मुस्लिम अल्पसंख्यक कॉलेज) और निजी क्षेत्र में लुधियाना के पास एक नया निजी मेडिकल कॉलेज खुलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन सात नये संस्थानों के आने से राज्य में लगभग 600 अतिरिक्त एमबीबीएस की सीटें जुड़ेंगी। वर्तमान में पंजाब के 13 मेडिकल कॉलेजों में 1,900 सीटें हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पंजाब के मेधावी छात्रों को मेडिकल डिग्री के लिए यूक्रेन, चीन या नेपाल जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा। पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) के स्तर पर अपग्रेड किया जा रहा है। होशियारपुर कॉलेज में पांच मंजिला अस्पताल, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाएं होंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups