मुम्बई। इंग्लैंड ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद ब्रूक ने कहा विकेट अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि हम गेंद से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। टीम में एक बदलाव है रेहान की जगह जेमी ओवरटन एकादश में आये है।
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। सेमीफाइनल, बड़ा गेम, और हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस होगी। पिच अच्छी लग रही है। हमने एक अलग तरीके की क्रिकेट खेली है, आज भी कुछ वैसा करने का ही प्रयास रहेगा। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड एकादश :- फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जेकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 05 , 2026, 07:45 PM