West Asia Crisis: फंसे हुए पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए हेल्पलाइन जारी

Thu, Mar 05 , 2026, 07:29 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। खाड़ी देशों (Gulf countries) में चल रहे संकट के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए तैनात किया है। मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सहायता के लिए तत्काल प्रभाव से एक हेल्पलाइन स्थापित की गयी है। उन्होंने कहा कि श्री आर.के.जायसवाल (ADGP) को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
श्री विमल सेतिया (सचिव, गृह विभाग) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी को केन्द्र सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि खाड़ी देशों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और निकासी के उपायों पर पल-पल की जानकारी ली जा सके। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर कॉल का उचित रिकॉर्ड रखा जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य विभाग के साथ उठाने की आवश्यकता होती है, तो नोडल अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करेंगे।

श्री मान ने कहा, “ यह कदम पश्चिम एशिया और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों की आपात स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। हमारा एकमात्र उद्देश्य इस गंभीर और अप्रत्याशित संकट की घड़ी में उन्हें और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करना है। पंजाब सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups