Crime: जौनपुर में पत्नी वियोग में फांसी लगा कर की आत्महत्या!

Thu, Mar 05 , 2026, 07:23 PM

Source : Uni India

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत एक युवक ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई ने थाने में तहरीर देकर घटना के लिए अपनी भाभी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार सलहदीपुर गांव निवासी शैलेन्द्र (Shailendra) (25) का लगभग एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी शीलम देवी (Sheelam Devi) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद नाराज होकर शीलम अपने मायके चली गई थी। बताया गया कि शैलेन्द्र उसे वापस लाने के लिए ससुराल भी गया था, लेकिन वह लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।

परिजनों के मुताबिक होली के दिन शैलेन्द्र (Shailendra) ने कई बार फोन कर पत्नी से घर लौटने की बात कही, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के शैलेन्द्र ने घर के सीमेंट शेड वाले कमरे में जाकर लोहे की पाइप में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोग पहले समझ रहे थे कि वह रंग-अबीर से बचने के लिए कमरे में बंद हो गया है। काफी देर तक बाहर न आने पर जब दरवाजा खटखटाया गया और कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ। रोशनदान से देखने पर शैलेन्द्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मृतक के छोटे भाई शनि ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups