साउथ अफ्रीका की टीम में 3 बदलाव, न्यूजीलैंड का स्टार खिलाड़ी बाहर, सेमीफाइनल में ऐसी होगी प्लेइंग 11

Wed, Mar 04 , 2026, 02:27 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

SA vs. NZ T20 World Cup Semi-Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA VS NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इसलिए यह नॉकआउट मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में किसे मौका मिल सकता है।

कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) की लीडरशिप वाली साउथ अफ्रीकी टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अब तक हारी नहीं है। कप्तान मार्करम खुद अच्छी फॉर्म में हैं। उन्हें T20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए कुल 52 रन चाहिए। जबकि ईश सोढ़ी T20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में हाई-प्रेशर मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम में 3 बदलाव:
साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया था। हालांकि, वे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वापसी कर सकते हैं। टीम में तीन बड़े बदलाव होने की पूरी संभावना है, जिसमें कगिसो रबाडा, मार्को जैनसेन, केशव महाराज की वापसी लगभग तय है। जबकि एनरिक नोरसिया बाहर बैठ सकते हैं।

न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा पेपर:
सुपर 8 में न्यूजीलैंड का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्हें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहले टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हराया था, इसलिए अब न्यूजीलैंड के पास बदला लेने का शानदार मौका है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण बाहर हो सकते हैं। जिससे न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक को झटका लग सकता है। अगर मैट हेनरी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो जैकब डफी खेलने के लिए मैदान में आएंगे।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रूइस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बोश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जैकब डफी/मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups