The Kasganj-Lucknow: कासगंज–लखनऊ पैसेंजर एक अप्रैल से 14 मई तक रहेगी रद्द

Sun, Mar 01 , 2026, 07:55 PM

Source : Uni India

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत कासगंज–लखनऊ रेल खंड पर फर्रुखाबाद होकर गुजरने वाली एकमात्र 55345/55346 पैसेंजर ट्रेन को आगामी 1 अप्रैल से 14 मई के बीच कुल 43 फेरों के लिए निरस्त कर दिया गया है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा (Sanjeev Sharma) ने रविवार को बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कानपुर पुल (Kanpur Bridge) वाया किनारा कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण कासगंज–लखनऊ रेल खंड पर संचालित उक्त पैसेंजर ट्रेन को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ से चलने वाली 55345 पैसेंजर ट्रेन 2 अप्रैल से 14 मई 2026 तक निरस्त रहेगी, जबकि कासगंज से चलने वाली 55346 पैसेंजर ट्रेन 1 अप्रैल से 13 मई 2026 तक रद्द रहेगी। रेल प्रशासन ने इस अवधि में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups