मथुरा। मथुरा में विश्वप्रसिद्ध बरसाना और नंदगांव की 'लट्ठामार' एवं 'लड्डूमार' (Laddumar) होली की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने(Barsana police) सख्त रुख अख्तियार किया है।बरसाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और एडिटेड वीडियो क्लिप वायरल कर पांच हजार वर्ष पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को बदनाम करने के आरोप में 9 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के संज्ञान में आया कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने होली के पुराने वीडियो को काट-छाँट कर आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया पर साझा किया था। जाँच में पाया गया कि इन भ्रामक वीडियो के कारण क्षेत्र में अफवाहें फैल रही थीं और सामाजिक वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट्स से महिलाओं में असुरक्षा की भावना और समाज में तनाव पैदा होने की आशंका बढ़ गई थी।
बरसाना पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (IPC) की धारा 196(2) , 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 67/67ए के तहत मामला पंजीकृत किया है। मथुरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वर्तमान में मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही आरोपियों पर विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 01 , 2026, 07:50 PM