राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, रजनीकांत ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी

Sun, Mar 01 , 2026, 02:18 PM

Source : Uni India

चेन्नई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (President Draupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi) और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (Chief Minister M.K. Stalin) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री स्टालिन को भेजे अपने पत्र में कहा, "1.3.2026 को आपके जन्मदिन पर मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।" उन्होंने कामना की कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्र की निरंतर समर्पित सेवा के लिए दीर्घायु प्रदान करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी श्री स्टालिन से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एमके स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।"

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 2021 में पदभार संभालने वाले श्री स्टालिन तमिलनाडु में द्रविड़ मॉडल की शासन व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें सामाजिक न्याय, कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास पर विशेष जोर है। उनके नेतृत्व में राज्य ने निवेश-आधारित आर्थिक नीतियों के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाया है। इसी क्रम में रजनीकांत ने भी फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups