नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (Domestic wholesale commodity markets) में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों और दालों (Edible oils and pulses) में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 23 रुपये सस्ता होकर 2,834 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटा की कीमत भी 18 रुपये गिरकर 3,310 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।
बीते सप्ताह खाद्य तेलों में भी उतार-चढ़ाव रहा। सरसों तेल औसतन 27 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूंगफली तेल 227 रुपये और सूरजमुखी तेल 80 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 79 रुपये और पाम ऑयल की 67 रुपये बढ़ी। सोया तेल 54 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।
मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे-
दाल-दलहन: दाल चना 7757.19 रुपये, मसूर काली 8055.59 रुपये, मूंग दाल 10183.14 रुपये, उड़द दाल 10752.22 रुपये, तुअर दाल 11167.83 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2834.27 रुपये और चावल 3852.75 रुपये प्रति क्विंटल और आटा (गेहूं) 3310.03 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4310.23 रुपये और गुड़ 5007.35 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 17650.61 रुपये, मूंगफली तेल 18390.72 रुपये, सूरजमुखी तेल 16572.78 रुपये, सोया तेल 14131.21 रुपये, पाम ऑयल 12794.84 रुपये और वनस्पति 14585.32 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 01 , 2026, 10:54 AM