मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (stock markets) में पिछले सप्ताह रही गिरावट (decline) के बाद आने वाले सप्ताह में निवेश धारणा पर सबसे ज्यादा असर पश्चिम एशिया में सप्ताहांत में बनी भू-राजनैतिक स्थितियों का रहेगा।
अमेरिका और इजराइल (America and Israel) ने 28 फरवरी की सुबह संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान पर हमला (Attack on Iran) कर दिया। इसके उत्तर में ईरान ने भी इजराइल और पश्चिम एशिया (Israel and West Asia) में अमेरिकी सैन्य ठिकाने वाले कई देशों पर हमले किये।
निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि क्षेत्र में परिस्थितियां किस प्रकार बदलती हैं और इन हमलों का क्या असर होता है। पूरी दुनिया के साथ भारतीय शेयर बाजारों पर भी आने वाले सप्ताह में इसका असर दिखेगा।
साथ ही 27 फरवरी को जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर भी बाजार पर दिखेगा। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के फरवरी के पीएमआई आंकड़े, जनवरी के औद्योगिक उत्पादन के सरकारी आंकड़ें और वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी होने हैं। इन सभी कारकों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
बीएसई का सेंसेक्स गत सप्ताह कुल 1,527.52 अंक (1.84 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 392.60 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ 25,178.65 अंक पर आ गया।
मझौली और छोटी कंपनियों में अपेक्षाकृत कम गिरावट रही। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.43 प्रतिशत टूट गया।
सप्ताह के दौरान इटरनल का शेयर सबसे अधिक 8.37 प्रतिशत टूटा। टेक महिंद्रा में 6.86 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 4.95, ट्रेंट में 4.61 और इंफोसिस में 3.90 प्रतिशत की गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर 3.90 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 3.26, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस दोनों के 3.17, एचडीएफसी बैंक का 2.69, एलएंडटी का 2.28 और एशियन पेंट्स का 2.15 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर 1.87 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.81, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.44, भारतीय स्टेट बैंक का 1.16 और आईसीआईसीआई बैंक का 1.04 प्रतिशत फिसल गया। मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी साप्ताहिक गिरावट में रहे।
एनटीपीसी में 2.36 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। टाइटन का शेयर 2.19 फीसदी, टाटा स्टील का 1.97, एक्सिस बैंक का 1.14 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का एक प्रतिशत चढ़ा। सनफार्मा, बीईएल और अडानी पोर्ट्स से शेयर भी हरे निशान में रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 01 , 2026, 10:47 AM