OSSICON 2026 Conference: अहमदाबाद में मोटापे पर ओसीकोन 2026 सम्मेलन आयोजित!

Sat, Feb 28 , 2026, 08:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में मोटापे (ओबेसिटी) पर ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिक सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (ओएसएसआई) का ओसीकोन (ओएसएसआईसीओएन) 2026, 23वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिक सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (ओएसएसआई) अध्यक्ष डॉ. रणदीप वाधवन ने शुक्रवार को कहा कि ओएसएसआई वर्षों से प्रशिक्षण और नए शोध के माध्यम से मोटापे की समस्या को कम करने के लिए काम कर रही है। 

ओएसएसआईसीओएन जैसी कॉन्फ्रेंस भारत के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के हमारे प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाती है। इस सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने डॉक्टर और विशेषज्ञ शामिल हैं। वे भारत में तेजी से बढ़ती मोटापे की समस्या और उससे जुड़ी बीमारियों के इलाज और समाधान पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। यह देश का सबसे बड़ा सम्मेलन का आयोजन है। के डी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अदित देसाई ने इस अवसर पर कहा, "हमें गर्व है कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन अहमदाबाद में आयोजित हुआ है और के डी हॉस्पिटल कॉन्फ्रेंस सेक्रेटेरिएट की जिम्मेदारी संभाल रहा है। 

वजन घटाने की सर्जरी में अग्रणी होने के नाते, हम मोटापे के इलाज को बेहतर बनाने और मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने वाले शैक्षिक कार्यों में साथ देने के लिए हमेशा तैयार हैं।" यह 28 फरवरी तक अहमदाबाद के शेला स्थित 'द फोरम, क्लब ओ7' में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत जब 2047 तक एक विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है, तब बढ़ता वजन इसमें एक बड़ी बाधा बन सकता है। मोटापे के कारण लोगों की कार्यक्षमता घटती है, अस्पताल का खर्च बढ़ता है और समाज का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, हृदय रोग, नींद की समस्या और जोड़ों के दर्द जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति, परिवार और पूरे देश की प्रगति पर पड़ता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups