नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के गुरुग्राम कार्यालय ने जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Gem Records Entertainment Pvt. Ltd.) के मालिक और मुख्य नियंत्रक इंदरजीत सिंह यादव (Inderjit Singh Yadav) और अन्य से जुड़े एक मामले में 90.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। ईडी के मुताबिक जब्त की गई संपत्ति में इंदरजीत सिंह यादव और उसकी पत्नी रीना कुमारी के मालिकाना हक वाले कई प्लॉट/जमीन और आवासीय के साथ-साथ वाणिज्यिक संपत्ति भी शामिल हैं।
ईडी ने इंदरजीत सिंह यादव और उनके साथियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से अधिक प्राथमिकी और दाखिल किये गये आरोपपत्र के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू की है। प्राथमिकी के मुताबिक जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ('जेम्स ट्यून्स' के नाम से काम करने वाली) का मालिक और मुख्य नियंत्रक इंद्रजीत सिंह यादव एक दबंग व्यक्ति हैं, जो हत्या, जबरन वसूली, निजी वित्तदाताओं से दिये गये कर्ज की जबरदस्ती वसूली, धोखाधड़ी, गैर-कानूनी जमीन हड़पने और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज कई मामलों में उनकी तलाश है और वह अभी फरार हैं और यूएई से काम कर रहा है।
ईडी की जांच से पता चला कि अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और दूसरी कुछ कॉरपोरेट कंपनियों ने झज्जर के दिघल में बड़े कर्ज लिए और सुरक्षा के तौर पर पोस्ट-डेटेड चेक जारी किए। जांच में यह भी पता चला कि इंद्रजीत सिंह यादव ने एक प्रवर्तक के तौर पर काम किया, जिसमें विदेशों से काम करने वाले संगठित अपराध सिंडिकेट की मिलीभगत से, डरा-धमकाकर और हथियारबंद साथियों और स्थानीय गिरोहों का इस्तेमाल करके सैकड़ों करोड़ रुपये के बड़े निजी कर्ज विवादों को जबरदस्ती निपटाने में मदद की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 27 , 2026, 07:17 PM