दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने होली को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की!

Fri, Feb 27 , 2026, 06:41 PM

Source : Uni India

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होली के त्यौहार (Holi festival) को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट (Dr. Ravindra Singh) ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि होलिका दहन और बड़ी होली के दौरान किसी भी प्रकार की इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए दून अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि होली पर्व (Holi Festival) के दौरान अक्सर रंगों के दुष्प्रभाव, त्वचा एलर्जी, आंखों में केमिकल जाने, कान गले की संबंधी समस्याएं, हुड़दंग के कारण चोट और हड्डी टूटने की अधिक समस्या को देखते हुए दुआ अस्पताल द्वारा सतर्कता बढ़ती जा रही है। डाक्टर बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग और पेट सम्बन्धी शिकायतों को लेकर भी दून अस्पताल अलर्ट मोड पर है। साथ ही दून अस्पताल की 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य (safety and health) का विशेष ध्यान देते हुए कहा कि होली खेलते समय सावधानी बढ़ाते केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचें यदि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में पैदा होती है तो आप तुरंत दोनों अस्पताल पहुंचे , जहां आपको आपातकालीन सेवाओं में तुरंत उपचार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञों को छोटी और बड़ी होली में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल की टीम भी तैनात रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups