Murder in Central Noida : उत्तर प्रदेश के सेंट्रल नोएडा ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र (Ecotech III police station area) अंतर्गत तुस्याना गांव में एक युवक की हत्या (murder of a youth) से इलाके में सनसनी फैल गई। मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में आरोपी ने धारदार हथियार से हमला (Sharp Weapon Attack) कर युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार दी। उन्होंने बताया गुरुवार को तुस्याना गांव में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और निरीक्षण टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जहां मृतक की पहचान जिला हरदोई निवासी मनोज उर्फ लालू (पुत्र ओमकार), मूलरूप चठिया गांव, मझला थाना, के रूप में हुई।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गांव में फिरी राम के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान भोजन करते समय मनोज की गांव निवासी जगवीर भाटी (पुत्र रतीराम भाटी) से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मनोज ने जगवीर को अपशब्द कहे, जिससे आहत होकर जगवीर अपने घर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी जगवीर बाका लेकर वापस गांव की ओर आया। तुस्याना गांव की ओर आने वाली सड़क पर खड़ी एक बुग्गी गाड़ी के पास दोनों के बीच दोबारा सामना हुआ।
पहले धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद जगवीर ने बाका से मनोज के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, उसे कुचला नहीं गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगवीर भाटी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में इस्तेमाल खून से सना बाका भी बरामद कर लिया गया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 27 , 2026, 01:54 PM