Zubeen Garg murder case: असम कैबिनेट ने ज़ुबीन गर्ग हत्या मामले में फास्ट-ट्रैक अदालत के गठन का अनुरोध करने का लिया निर्णय!

Fri, Feb 27 , 2026, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गुवाहाटी: असम कैबिनेट (Assam Cabinet) ने गुरुवार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय से फास्ट-ट्रैक अदालत के गठन के लिए अनुरोध करने का निर्णय लिया ताकि ज़ुबीन गर्ग हत्या मामले की नियमित और त्वरित सुनवाई हो सके। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से यह बात कही। 

हिमंत ने कहा कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय इस मामले के लिए खास तौर पर एक न्यायाधीश देगा, जबकि राज्य सरकार फास्ट-ट्रैक अदालत के लिए अन्य व्यवस्था करेगी। उन्होंने मामले को देख रहे मौजूदा न्यायाधीश की भी तारीफ की , जिन्होंने इसे एक दुर्लभ मामला मानते हुए आरोपियों को जमानत मंजूर नहीं की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हमने बहुत पहले ही यह फैसला कर लिया था कि हम सुनवाई के बारे में परिवार की इच्छा के अनुसार चलेंगे। अब जब परिवार ने सुनवाई में तेजी लाने के लिए खुले तौर पर फास्ट-ट्रैक अदालत का आग्रह किया है तो कैबिनेट ने उच्च न्यायालय से फास्ट-ट्रैक अदालत के गठन का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups