Accident: अमेठी में दो मोटरसाइकिलो में आमने सामने टक्कर, दो की मौत,तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह!

Wed, Feb 25 , 2026, 08:23 PM

Source : Uni India

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहा तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलो (motorcycles) कि आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे (Accident) में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अब विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस घायलो को सीएचसी पहुंची जहां दोनों को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अलाउद्दीन 25 पुत्र अजीज निवासी शाहपुर किशनी और योगेंद्र सिंह (Yogendra Singh) 17 पुत्र विजेंद्र सिंह (Vijendra Singh) पुरे जबर बाहरपुर के रूप में हुई।हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।फिलहाल पुलिस मामले (Police Case) में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक बाजार शुकुल विवेक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मामले में पीएम एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups