चेन्नई: बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बना कल का निम्न दबाव (low pressure) क्षेत्र कमजोर पड़ते हुए श्रीलंका की ओर बढ़ गया है, जबकि उसी क्षेत्र में शनिवार को एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन गया। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज जारी अपने बुलेटिन में बताया कि भूमध्यरेखीय हिंद महासागर (The Meteorological Department) और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण (upper atmospheric cyclonic circulation) के प्रभाव से तड़के 05.30 बजे एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बना है।
इससे जुड़ा ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। विभाग के अनुसार यह तंत्र अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और पहले से ज्यादा सशक्त होगा। वहीं, कल का निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए श्रीलंका की तरफ चला गया है। इस तंत्र के प्रभाव से चेन्नई के उत्तरी तटीय इलाकों और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि कल दक्षिण तमिलनाडु के कई स्थानों पर तथा उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, कल कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, डिंडीगुल, मदुरै और थेनी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 21 , 2026, 02:16 PM