मुंबई: मशहूर प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस 'रेड जायंट मूवीज़' ने एक दमदार टीज़र के साथ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वर्ष 2011 में आई फिल्म '7औम अरिवु', वर्ष 2012 में आई फिल्म 'ओरु कल ओरु कन्नड़ी' और वर्ष 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम' जैसी हिट फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली इस दक्षिण भारतीय कंपनी ने एक बेहद आकर्षक पोस्टर जारी किया है, जिस पर लिखा है, "जब सितारे साथ होते हैं, तब किसी एक तरफ़ खड़ा होना ज़रूरी नहीं होता।"
इसके अलावा इसके साथ इस रहस्य को उजागर करने की भूमिका बांधते हुए कैप्शन भी लिखा गया है। इस कैप्शन में दर्शकों से आज शाम 7:12 का इंतज़ार करने के साथ लिखा गया है, "कुछ कहानियाँ नियमों पर चलती हैं। कुछ फ़िल्में उन नियमों को ही बदल देती हैं। तो दिल थामकर इंतज़ार कीजिए क्योंकि आज शाम 7:12 बजे, रेड जायंट 17 इस रहस्य से पर्दा उठाएगा। तो उत्साह बनाए रखें।
फिलहाल इस रहस्यमयी संदेश ने फैंस के बीच अटकलों का दौर तेज़ कर दिया है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि इस बहुप्रतीक्षित खुलासे में आखिर रेड जायंट मूवीज़ क्या सरप्राइज़ लेकर आ रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 20 , 2026, 07:56 AM