Major Industry Production: आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ा!

Fri, Feb 20 , 2026, 07:18 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। इस्पात और सीमेंट सेक्टरों में जोरदार तेजी से देश के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जनवरी 2026 में साल-दर-साल आधार पर चार प्रतिशत बढ़ गया।इससे पहले दिसंबर 2025 में इसकी वृद्धि द र 4.7 प्रतिशत और जनवरी 2025 में 5.1 प्रतिशत रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी में सीमेंट सेक्टर की वृद्धि दर 10.7 प्रतिशत, इस्पात की 9.9 प्रतिशत और बिजली का 3.8 प्रतिशत बढ़ा। उर्वरक उत्पादन में 3.8 फीसदी और कोयला उत्पादन में 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं, कच्चे तेल (crude oil) का उत्पादन 5.8 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का पांच प्रतिशत घट गया। रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन स्थिर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में अप्रैल से जनवरी तक आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर 2.8 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4.5 प्रतिशत बढ़ा था। इस दौरान, इस्पात की वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत और सीमेंट की 9.1 प्रतिशत रही। उर्वरक उद्योग में 1.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिफाइनरी उत्पादों में 0.1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गयी। पहले 10 महीने में प्राकृतिक गैस के उत्पादन (Natural gas production) में 3.4 प्रतिशत और कच्चे तेल में 2.1 प्रतिशत की गिरावट रही। कोयला उत्पादन 0.3 प्रतिशत घट गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups