पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाने के लिए लेंगे शपथ:भगवंत मान

Sat, Mar 12 , 2022, 12:07 PM

Source : Uni India

मंत्रिमंडल गठन पर जल्द करेंगे फैसला
चंडीगढ़, 12 मार्च (हि.स.)।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) विधायक दल के नेता भगवंत मान ने कहा है कि 16 मार्च को पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाए जाने की शपथ ली जाएगी। शनिवार की सुबह राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण का समय दिया है। मान ने कहा कि आप की सरकार पंजाब की बेहतरी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने तथा पंजाब (Punjab) को खुशहाल बनाने की शपथ लेगी। यह शपथ सरकार की नहीं, बल्कि पंजाबियों की है। पंजाबवासियों को शपथ ग्रहण के दिन खटकड़ कलां पहुंचने का न्योता देते हुए भगवंत मान ने कहा कि उस दिन पंजाब का प्रत्येक निवासी शपथ लेगा। क्योंकि इस बार जो विधायक चुने गए हैं वह आम आदमी हैं। इन निर्वाचित विधायकों ने टकसाली राजनीति का अंत किया है। नई कैबिनेट (Cabinet) के गठन पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब मेंं मंत्रिमंडल कैसा होगा, इसका फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पंजाब में आप ने चामत्कारिक जीत हासिल की है, उसी तरह से पंजाब में मंत्रिमंडल ऐसा होगा जो आम लोगों के दुख-तकलीफ को समझकर उसका समाधान करेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups