मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार ) के विधायक रोहित पवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान को पायलट ने जानबूझकर क्रैश कराया था। उन्होंने यह दावा भी किया कि वह दुखद घटना कोई दुर्घटना नहीं बल्कि "तोड़फोड़ की एक कार्रवाई" थी। पवार ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पवार ने कुछ जानकारियां साझा करते हुए कहा कि इससे उन्हें कथित साज़िश के पीछे का राजनीतिक संदर्भ पता चलता है।
पवार ने विमान में ईंधन को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने सवाल उठाया कि मुंबई-बारामती की काफ़ी छोटी यात्रा के लिए विमान में लगभग 3,500 लीटर ईंधन क्यों भरा गया था और इतनी मात्रा बहुत ज़्यादा थी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विमान के टॉयलेट के पास अतिरिक्त ईंधन रखा गया था। उनका मानना है कि ये विवरण एक बड़े धमाके और टक्कर के बाद आग लगने की साज़िश का हिस्सा थें।
विधायक ने पायलट सुमित कपूर और प्राइवेट एविएशन कंपनी वीआरएस पर गंभीर आरोप लगाए। पवार ने दावा किया, "मुंबई में उड़ान योजना के लिये ज़िम्मेदार गोपी नाम के एक मैनेजर ने शायद पवार की फ़्लाइट के इंतज़ाम में बदलाव किया होगा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कंपनी लीपापोती के तहत ज़रूरी दस्तावेज जमा करने में देरी कर रही है और शायद उस हादसे से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रही है।
पवार ने कथित साज़िश के पीछे एक राजनीतिक मकसद का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों को फिर से मिलाने की कोशिशें हो रही थीं। इस तरह के फिर से जुड़ने से पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सकती थी और सत्ता में साझेदारी कर सकती थी, जिसका कुछ गुटों ने विरोध किया था।
उन्होंने कहा कि श्री अजीत पवार की शायद राजग को छोड़कर ज़मीनी आंदोलनों में शामिल होने की योजना रही होगी जो कुछ राजनीतिक हितों के लिए नामंज़ूर भी हो सकता था। श्री पवार के अनुसार, इससे भी श्री अजीत पवार की मौत के पीछे की साज़िश का संदर्भ मिल सकता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 19 , 2026, 08:32 AM