KTR alleges: केटीआर का आरोप, एफएसएल में आग जानबूझकर वोट के बदले नोट का सबूत नष्ट करने की कोशिश

Sun, Feb 08 , 2026, 09:04 PM

Source : Uni India

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव (K T Rama Rao) ने रविवार को आरोप लगाया कि हैदराबाद के नामपल्ली स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में हाल ही में लगी आग जानबूझकर अंजाम दी गयी साजिश थी। उन्होंने दावा किया कि इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से जुड़े 'वोट के बदले नोट' मामले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करना था। रामाराव ने हनमाकोंडा में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि आग उस समय लगायी गयी थी, जब मामला अहम मोड़ पर पहुंच गया था और फैसला आने वाला था। उन्होंने घटना के हालात पर सवाल उठाये, जिसमें अत्यधिक सुरक्षित जगह पर आग लगना, आग बुझाने के काम में देरी और नुकसान की हद पर अधिकारियों के उलटे-सीधे बयान शामिल थे।

श्री रामाराव ने आरोप लगाया है कि आग में महत्वपूर्ण फॉरेंसिक सामग्री नष्ट हो गयी, जिसमें डिजिटल सबूत, कम्प्यूटर और सर्वर शामिल हैं। इससे कई गंभीर आपराधिक मामलों पर संभावित असर पड़ सकता है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष, उच्च-स्तरीय जांच की मांग की। इसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश से न्यायिक जांच और केंद्रीय एजेंसियों से हस्तक्षेप करने की मांग शामिल हैं। राज्य पुलिस पर भरोसा न होने की बात कहते हुए बीआरएस नेता ने कहा कि सिर्फ पारदर्शी और स्वतंत्र जांच से ही सच्चाई सामने आयेगी और न्याय प्रणाली में जनता का भरोसा वापस आयेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups